राहुल गांधी का गौर सींग मुकुट और जड़ी-बूटी की माला से मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रायपुर 27 दिसंबर 2019

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गौर सींग मुकुट और जड़ी-बूटी की माला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थिति विशिष्ट अतिथियों का जड़ी-बूटी की माला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
गौर सींग और चेहरे पर कौड़ियों की कतार वाला मुकुट आदिवासियों की पहचान है। गौर सींग नृत्य आदिवासियों के गौरव का प्रतीक है। यह बस्तर की आदिम संस्कृति की सबसे पुरानी विरासत है। आज भी बस्तर के आदिवासी परिवारों में यह मुकुट पीढ़ी दर पीढ़ी धरोहर के रूप में विद्यमान है।

See also  CG : भैरव नगर से बोरिया रोड तक नाले पर निर्मित अवैध पाटों को JCB से तोड़ा गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *