छत्तीसगढ़

CG : प्रसव के 24 घंटे भीतर कमजोर नवजात की मौत

कोरबा। प्रसव के बाद नवजात समेत पहाड़ी कोरवा महिला को परिजन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। लेमरू थाना अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के चिरईझुंझ निवासी पहाड़ी कोरवा राजेश की पत्नी गर्भवती थी। बुधवार को घर पर ही उसका प्रसव हुआ। नवजात कमजोर नजर आ रहा था। ऐसे में परिजन ने जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी सेवा ली। डायल 112 की टीम मदद के लिए गई तो पहुंचविहीन गांव होने से आगे पैदल जाना पड़ा, जहां से डायल 112 की टीम ने किसी तरह कांवर में बैठाकर जच्चा-बच्चा को गांव से अपने वाहन तक लाया। वहां से परिजन के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। संरक्षित वर्ग के पहाड़ी कोरवा परिवार का मामला होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने तत्परता के साथ व्यवस्था सुनिश्चित की। नवजात को एसएनसीयू व प्रसुता को वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन नवजात की मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

13 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

28 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

46 minutes ago
CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

46 minutes ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

54 minutes ago
CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।…

56 minutes ago