छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लू का अलर्ट, जिले का तापमान 43 डिग्री पर, आज से राहत की उम्मीद

राजनांदगांव जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान का स्तर 43 डिग्री हो गया है। सबसे गर्म डोंगरगढ़ बना हुआ है। बीते दो दिनों से डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन में तापमान का सबसे उच्च स्तर है। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप की स्थिति बन रही है। 33 डिग्री के साथ सुबह की शुरुआत हो रही है। वहीं कुछ ही घंटों में तापमान का स्तर 40 के पार हो रहा है। तेज धूप के साथ गर्म हवा भी चल रही है। इससे जिले में लू का अलर्ट भी जारी हो गया है। तापमान अपने चरम स्तर पर है। तापमान का स्तर 40 डिग्री से पार होने के बाद लू चलने लगती है। जिसे देखते हुए अब लोगों को धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को तेज धूप में नहीं निकलने की सलाह दे रहा है। हालांकि रविवार से मौसम में बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने दिए है। प्रदेश में बारिश का सिस्टम एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। हालांकि इस दौरान तापमान में बड़े गिरावट की संभावना कम ही है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा का सिस्टम अगले चार से पांच दिन तक प्रदेश को प्रभावित कर सकता है। अंधड़ और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 65° पूर्व और 22° उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के उपर स्थित है। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके असर से प्रदेश में 20 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है। रविवार से वर्षा की गतिविधि का दौर अलग-अलग क्षेत्रों में बनने की सम्भावना बनी हुई है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…

2 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…

4 minutes ago
राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…

14 minutes ago
राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

17 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रमन नाहटा को बिजली खर्च की चिंता से मिली राहत

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रमन नाहटा को बिजली खर्च की चिंता से मिली राहत

- बिजली बिल हुआ शून्य, ईवी चार्जिंग भी हुई आसान- सरकार की सहायता से सौर…

19 minutes ago