रायपुर। संस्था बढ़ते कदम मानव सेवा के साथ साथ बेजुबान पक्षियों एवम पशुओं की सेवा के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहती है। संस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेमप्रकाश मध्यानी एवं अजय वलेचा ने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न स्थलों पर स्टाल लगाकर दाना सकोरा व कोटना का (निःशुल्क) वितरण किया जाता है। इसलिए आप सभी महानुभावो से निवेदन हैं कि यदि आप भी बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करने का भाव रखते हैं ,तो संस्था कार्यालय देवेंद्र नगर,मुक्तिधाम के अंदर किसी भी समय आकर दाना,सकोरा,एवं कोटना *निःशुल्क* प्राप्त कर सकते है ।
संस्था के अध्यक्ष सुनील छतवानी एवं संस्था महासचिव सुनील पेशवानी नें बताया कि विगत 17 वर्षों से संस्था द्वारा *लगभग 90000 सकोरे एवम दाने के पैकेट* एवम *11000 कोटना* का वितरण अब तक किया जा चुका है। संस्था जनमानस से अपील करती है की अपने घर की छत, मुंडेर, आंगन में एवं ऑफिस,दुकान में प्रतिदिन पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत पहुचाने के लिए दाना पानी की व्यवस्था अवश्य कर खुद भी सेवा करें,औरों को भी प्रेरित करें ।
रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार और नायब…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का भरोसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंध के एक मामले…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक सर्किल में आज एक अधीक्षक का तबादला कर एक अन्य को सेवा…
रायपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा…
बिलासपुर। रतनपुर के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास बुधवार शाम एक मकान में लगी आग…