दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में ‘आत्मनिर्भर भारत में बजट का प्रभाव’ विषय पर भाषण स्पर्धा आयोजित

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में ‘आत्मनिर्भर भारत में बजट का प्रभाव’ विषय पर भाषण स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि अमृतकाल के इस बजट में भारत सरकार ने नई-नई योजनाएं लाकर लोगों को स्वरोजगार मुहैया करा रही है। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की बात कह रही है। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में शिक्षा विभाग के डीन डाॅ. जे.पी. कन्नौजे, सहायक प्राध्यापक डाॅ. मंजू साहू और प्रोफेसर डाॅ. स्वाति पाण्डेय शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. जिज्ञासा पाण्डेय ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजना गुप्ता ने, द्वितीय स्थान तारिनी पटेल ने और तृतीय स्थान जागृति चन्द्राकर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर, माननीय कुलपति डाॅ. एच.के. पाठक और कुलसचिव डाॅ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार की प्रेरणा से आयोजित हुआ।

See also  CG : माय भारत पोर्टल में पंजीयन और देश सेवा करने कलेक्टर एसपी ने युवाओं को किया प्रोत्साहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *