43 घंटे की मशक्त के बाद बोरवेल से निकाला जा सका मासूम

उमरिया

उमरिया में गुरुवार को बोरवेल में गिरे मासूम को करीब 43 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया। यहां 4 साल का बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। बोर करीब 150 से 200 फीट गहरा है। बताया जा रहा है कि बच्चा गुरुवार सुबह 11 बजे से करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था।

मामला मानपुर विकास खंड के बरछड गांव का है। बच्चे का नाम गौरव पिता संतोष दुबे है। सुबह करीब 11 बजे गौरव खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में गिरा था। उसे निकालने के लिए जेसीबी की मदद से गड्ढे के पैरलल खुदाई की गई। एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश ने बताया कि मिट्‌टी थोड़ी सख्त होने से खुदाई में दिक्कत आ रही थी।

मामला मानपुर विकास खंड के बरछड गांव का है। बच्चे का नाम गौरव पिता संतोष दुबे है। सुबह करीब 11 बजे गौरव खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगातार बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचा रहे है।जेसीबी की मदद से गड्ढे के पैरलल खुदाई की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए है।

पुलिस ने पाइप के जरिए बोर के अंदर ऑक्सीजन बच्चे तक सप्लाई कर रही है। आपदा प्रबंधन विभाग का दल भी मौके पर पहुंच गया है। घटना की जानकारी पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंचे।

पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

चार वर्षीय बच्चे के बोरवेल मे गिरने की जानकारी मिलते ही शहडोल जोन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

See also  इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव 2026 में CM मोहन यादव का शहरी विकास पर फोकस, बदलेंगी शहरों की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *