CG : दुल्हन के साथ घर पहुंचा दूल्हा गिरफ्तार, सच्चाई जानकर हैरान हुए मेहमान

कोरबा। कोरबा जिले में शादी के दूसरे दिन एक अन्य युवती ने दूल्हे शिवम पटेल (24) पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद पंडरीपानी के रहने वाले दूल्हे शिवम पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने शिवम पटेल पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ पहले अफेयर चलाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। अब अचानक उसे पता चला है कि शिवम ने शादी कर ली है। जिसके बाद वो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंची है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिवम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर पीड़िता ने कहा कि शिवम पटेल ने उसके साथ गलत किया है, उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए।

See also  राजनांदगांव : कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *