CG : घर के छज्जे पर दौड़ रही थी करंट, चपेट में आई किशोरी की मौत

दुर्ग। भिलाई में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है। पूरा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम वैष्णवी साहू है। घटना मंगलवार देर शाम की है। वैष्णवी की बड़ी बहन अपने नानी के घर गई हुई है। मंगलवार शाम को उसके माता पिता किसी काम से रायपुर गए थे। उस समय वैष्णवी घर पर अकेली थी। शाम अधिक होने वो तार पर सूखे कपड़े उठाने के लिए गई थी। वैष्णवी एक लोहे की छड़ी की सहायता से घर के छज्जे पर सूख रहे कपड़े को निकाल रही थी। इसी दौरान वो स्टिक तार को टच कर गई है और करंट की चपेट में आ गई। घर में कोई नहीं होने से वैष्णवी को कौई बचाने नहीं आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात 8 बजे जब माता पिता रायपुर से घर लौटे तो देखा कि घर के अंदर वैष्णवी मरी हुई पड़ी है। वैष्णवी के माता पिता ने मामले की सूचना जामुल पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। माता पिता की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री स्थित मॉर्च्यूरी भेजा गया।पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  हैंडबॉल के 4 और एथलेटिक्स के 5 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, जिले के गौरव की बढ़ाएंगे शान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *