जांजगीर। जांजगीर बाइक सवार दो दोस्तों की बाइक सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से जा भिड़ी। दोनों अपने घर लौट रहे थे, ट्रेलर के साथ सीधी टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी पामगढ़ ले जाया गया, जहां दोनों की मौत की पुष्टि डॉक्टर ने की। पुलिस के अनुसार पड़ोसी जिला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के रिसदा निवासी देवानंद बंजारे और कोहरौदा निवासी शशिकांत सोनवानी एक ही बाइक में सवार होकर नरियरा से मुलमुला की ओर जाने के लिए निकले थे। वे सोनसरी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से रहे ट्रेलर ट्रक के सामने जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक को इलाज के लिए पामगढ़ सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में मारे गए दोनों युवक।
रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…
भोपाल अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश थीम पर रवींद्र भवन में शनिवार…
रायपुर कभी खेत की मेड़ पर शौक से लगाए गए कुछ अनानास के पौधों ने…
भोपाल "नशे से दूरी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" इसी संदेश के साथ विश्व मादक…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …