कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा क्या शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दे पाएंगे ? जानें उनकी गणित

 विदिशा

मध्य प्रदेश की विदिशा संसदीय सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है. इस सीट पर बीजेपी से साढ़े 16 साल तक सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी है. जबकि उनके सामने कांग्रेस ने प्रतापभानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. खास बात यह है कि बीजेपी-कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशियों को विदिशा संसदीय सीट का अच्छा खासा अनुभव है. जिसकी वजह यह है कि पूर्व में शिवराज सिंह चौहान इस सीट से 5 बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं तो वहीं प्रताप भानु शर्मा भी दो बार सांसद रह चुके हैं.

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान से मुकाबला करने के लिए विशेष प्लान बनाया है और वह उसी प्लान के तहत अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं. बता दें कि विदिशा संसदीय सीट पर 7 मई को मतदान होना है.

बीजेपी-कांग्रेस के जाने माने चेहरे मैदान में
विदिशा संसदीय क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही जाने पहचाने चेहरे चुनाव मैदान में हैं. वर्ष 1990 से सक्रिय राजनीति के तौर पर विधानसभा एवं लोकसभा में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाले शिवराज सिंह चौहान मैदान में है. तो वहीं कांग्रेस से वर्ष 1980 से 89 तक लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रताप भानु शर्मा मैदान में है. लोकसभा चुनाव के लिए दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा मोर्चा संभाल लिया गया है. बीजेपी प्रत्याशी जहां बूथ स्तर की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से चौपाल पर संपर्क कर रहे हैं.

प्रताप भानु पुराने कांग्रेसियों से कर रहे मुलाकात
कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा इस समय लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव की खाक छान रहे हैं. उनके द्वारा अभी तक दर्जनों गांव का दौरा कर मतदाताओं से गांव की चौपाल पर चर्चा की हैं. वह हर गांव में पहुंचकर बुजुर्ग कांग्रेसी नेताओं से लगातार संपर्क करने में जुटे हुए हैं. अपने प्रचार के दौरान वह आखिरी चुनाव का हवाला देकर एक बार फिर मतदाताओं से आशीर्वाद मांग रहे हैं.

शिवराज का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
इधर बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का पूरा फोकस इस समय मतदाताओं के अलावा बूथ के कार्यकर्ताओं पर है. वह संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आठों विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर सम्मेलन के माध्यम से बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने, मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने, मतदान प्रतिशत प्रत्येक बूथ पर बढ़ाने का संकल्प दिलाया है. वह प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जीतने का मूल मंत्र देते हुए कह रहे हैं कि उन्हें ही शिवराज बनकर चुनाव की जिम्मेदारी निभाना है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

2 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

2 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

2 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

2 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago