भाजपा मतदान बढ़ाने के लिए शक्ति केंद्रों पर उतरी, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी की तय

भोपाल
 मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा ने शक्ति केंद्रों पर उतरकर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी और संगठन के पदाधिकारी लोकसभावार प्रत्येक बूथ के शक्ति केंद्रों पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कार्ययोजना के आधार पर लक्ष्य तय कर रहे हैं।

प्रतिदिन पन्ना प्रमुखों की बैठकें की जा रही हैं। बूथ पर पन्ना प्रमुखों की जानकारी लेकर मतदाता सूची वितरण की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। युवा संपर्क (मोदी को समर्थन का आग्रह), नव मतदाताओं का सम्मान, कमल सेल्फी के साथ क्रिकेट या अन्य खिलाड़ियों से मैदान पर भेंटकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर भजन मंडलियों से चाय पर चर्चा और लाभार्थी से संपर्क भी किया जा रहा है। इस कार्य में सातों मोर्चा और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी तय की गई है।
योजनाओं के लाभ विस्तार अभियान के तहत फार्म भरवा रही भाजपा

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ विस्तार अभियान के तहत हितग्राहियों से फार्म भरवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये के निश्शुल्क इलाज की गारंटी दी है। मोदी की इसी गारंटी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के तहत महिला, पुरुष और किन्नरों के फार्म भरवा रहे है।
वोट प्रतिशत बढ़ाने लाभार्थी संपर्क अभियान भी चला रही भाजपा

भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के साथ ही पिछले चुनाव में हारे हुए बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ प्रभारियों को लक्ष्य दिया है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क कर मोदी की गारंटी बताई जा रही है। जनता को बताया जा रहा है कि विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के लिए मोदी सरकार क्यों जरूरी है। राम मंदिर और सनातन के नाम पर जनता से वोट की अपील की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक बूथ के शक्ति केंद्रों पर बैठकें की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा. जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से…

25 minutes ago
मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम इंदौर में…

31 minutes ago
बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

1 hour ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

1 hour ago