CG : रिश्तेदारों ने की कुल्हाड़ी से हत्या, मृतक का चाचा और चचेरा भाई गिरफ्तार

बस्तर। जिले में चाचा और चचेरे भाई ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। जमीन और उसमें फसल उगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर बाप-बेटे ने मिलकर भतीजे-भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला दरभा चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कापानार गांव के धारापारा निवासी कोसा कवासी (22) का अपने चाचा दसरू कवासी के साथ विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों हाथापाई पर उतर आए। जिसके बाद दसरू के बेटा और कोसा के चचेरा भाई माडिया कवासी भी इस झगड़े में शामिल हो गया।

दोनों बाप-बेटे ने मिलकर युवक को बुरी तरह पीटा। फिर अपने पास रखे टंगिया और चाकू से युवक पर हमला कर उसे काट डाला। जिसके बाद वे मौके से भाग निकले। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव का पोस्टमॉर्टम करने के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। ASP महेश्वर नाग ने बताया कि, गांव से ही दोनों आरोपी बाप-बेटे को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक ही जमीन पर फसल उगाने और काटने को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था। इस मामले की जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

See also  Rajnandgaon : युवक पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *