छत्तीसगढ़

CG : रात डेढ़ बजे करते थे कोयला चोरी, ईट भट्टा के संचालक सहित 4 गिरफ्तार

अंबिकापुर। चलती ट्रेन से कोयला उतारकर उसे बेचने के मामले में आरपीएफ ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. बिलासपुर जोन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के आरपीएफ कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में अंबिकापुर आरपीएफ पोस्ट ने ये कार्रवाई की है.

जिसमें 2000 किलो कोयला जब्त किया गया है, इस मामले में कोयला ट्रेन से उतारकर बेचने वाले आरोपियों के साथ खरीदने वाला रिसीवर भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक निरीक्षक एस मिंज बल सदस्यों के साथ भटगांव करंजि के मध्य KM/No 10/BC के पास समय 03:05 बजे से गुप्त निगरानी के दौरान T/No N/BRS से चार व्यक्ति कोयला चोरी करते रंगे हाथ पकडे गए जिनका नाम (1) शिव मंगल (2) जगदीश (3) लक्ष्मन राजवाडे (4) भारत राजवाडे बताया जा रहा है. इनके कब्जे से 25 बोरी कोयला और 2 बाइक जब्त कर उनकी निशानदेहि पर ईट भट्ठी संचालक पिरोहित राजवाडे के यहां दबिश दी गई.

जहां 15 बोरी रेलवे का कोयला जप्त किया गया. कारवाई उपरांत सभी को 3(a)RP(up)Act के तहत गिरफ्तार कर पोस्ट लाकर उनके विरुध अपराध क्रमांक 10/24 दिनांक 13/05/24 धारा 3(a)RP(up)Act का मामला पंजीबध किया गया. जब्त कोयला का कुल वजन 2000 KG बताया जा रहा है.

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

12 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

13 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

14 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

15 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

15 hours ago