कोरबा। कोरबा शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे युवक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर चोंटें आई। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल से बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। हादसा पाली थाना अंतर्गत वनांचल ग्राम पूटा में हुआ है। मृतक आपस में फूफा और भतीजा थे। वे दोनों पुराने घर से नए घर जा रहे थे। जानकारी के मुताबकि, पाली थाना अंतर्गत ग्राम पूटा में नारायण सिंह गोंड(47 साल) परिवार सहित निवास करता था। नारायण सिंह ने गांव में ही नए मकान का निर्माण कराया है। उनके घर देवरी बलौदाबाजार निवासी राजा सिंह मरावी (29 साल) मेहमानी में आया था। राजा सिंह मरावी रिश्ते में नारायण सिंह गोंड का भतीजा था। नारायण सिंह अपने बेटे राजू सिंह गोंड़ और भतीजे राजा सिंह मरावी को लेकर अपने पुराने घर से नए घर जा रहा था। वे तीनों एक ही बाइक पर सवार हो कर जा रहे थे, जहां रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजा और नारायण सिंह के सिर पर गंभीर चोंटें आई, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पीछे बैठे नारायाण के बेटे राजू की हालत गंभीर होने पर डॉयल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…