छत्तीसगढ़

CG : फूफा और भतीजे की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार थी बाइक

कोरबा। कोरबा शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे युवक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर चोंटें आई। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल से बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। हादसा पाली थाना अंतर्गत वनांचल ग्राम पूटा में हुआ है। मृतक आपस में फूफा और भतीजा थे। वे दोनों पुराने घर से नए घर जा रहे थे। जानकारी के मुताबकि, पाली थाना अंतर्गत ग्राम पूटा में नारायण सिंह गोंड(47 साल) परिवार सहित निवास करता था। नारायण सिंह ने गांव में ही नए मकान का निर्माण कराया है। उनके घर देवरी बलौदाबाजार निवासी राजा सिंह मरावी (29 साल) मेहमानी में आया था। राजा सिंह मरावी रिश्ते में नारायण सिंह गोंड का भतीजा था। नारायण सिंह अपने बेटे राजू सिंह गोंड़ और भतीजे राजा सिंह मरावी को लेकर अपने पुराने घर से नए घर जा रहा था। वे तीनों एक ही बाइक पर सवार हो कर जा रहे थे, जहां रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित ​​​​​​​होकर सीधे सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजा और नारायण सिंह के सिर पर गंभीर चोंटें आई, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पीछे बैठे नारायाण के बेटे राजू की हालत गंभीर होने पर डॉयल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।

kgnews

Recent Posts

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…

51 minutes ago
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

1 hour ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

2 hours ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

2 hours ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

2 hours ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

3 hours ago