टीकमगढ़
शहर के देहात थाना क्षेत्र में नयाखेरा गांव के पास रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने देहात थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के कपड़ों की तलाशी ली गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार नयाखेरा रेलवे ट्रैक के पास 30 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। मौके पर मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराई गई, लेकिन किसी ने उसको नहीं पहचाना।
इसके बाद मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई। कपड़ों में भी कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर मृतक के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखा गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना जारी की गई है। फिलहाल पुलिस को मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है।शुरुआती जांच में ट्रेन से हादसा होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…