छत्तीसगढ़

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक

बलौदाबाजार। राज्य शासन के  निर्देश में प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी माह मई-जून 2024 में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालिन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है। उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर का रूपरेखा तैयार किये जाने हेतु कलेक्टर के  एल चौहान के अध्यक्षता में आज नोडल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण,व्यायाम शिक्षक शिक्षा विभाग,खेल संघ/संस्था, वरिष्ठ खिलाड़ी,व्यायाम शिक्षक (शिक्षा विभाग) एवं ग्रामिण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत चिन्हित 15 स्कूलों शास.उ.मा.वि.लाहोद, अर्जुनी,रिसदा, तरेंगा, गुर्रा, मोपका, नवागांव, सुहेला, रोहरा, जर्वे, छेरकापुर, गुमा,बोरसी, टुण्डरा,असनींद के प्राचार्यों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में 15 मई से 04 जून 2024 तक कुल 21 दिवसीय ग्रीष्मकालिन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए है। उक्त खेलो में ओलम्पिक खेलों को शामिल करते हुए स्थानीय प्रचलित खेलों फुटबॉल, बास्केटबॉल,कबड्डी,साफ्टबॉल, एथलेटिक्स, जूडो, नेटबॉल,लॉनटेनिस, बैडमिंटन, व्हालीबॉल,कराते एवं रग्बी का प्रशिक्षण शिविर प्रातःकाल एवं संध्याकाल में 2-2 घंटे का होगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को एन.आई.एस. कोच,व्यायाम शिक्षकों,वरिष्ठ खिलाड़ियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जायेगा। उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय के इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम बलौदाबाजार, विकासखंड मुख्यालय के स्टेडियमों तथा ग्रामिण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत चिन्हित स्कूलों में दिया जायेगा विकासखंड नोडल अधिकारी शिव कुमार बांधे बलौदाबाजार,आलोक मिश्रा कसडोल,शरद कुमार पंसारी भाटापारा, ईश्वर लाल साहू पलारी,हरबंश लाल निषाद सिमगा से सम्पर्क कर खिलाड़ी अपना पंजीयन करा सकेंगे। बैठक में प्रभारी वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर एवं विकासखंड नोडल अधिकारी शिव कुमार बांधे बलौदाबाजार, आलोक मिश्रा कसडोल, शरद कुमार पंसारी भाटापारा, ईश्वर लाल साहू पलारी,हरबंश लाल निषाद सिमगा सहित विभिन्न खेल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

1 hour ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

1 hour ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

2 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

2 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

2 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

2 hours ago