थाना यातायात में वाहन चालकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी ,अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा  के निर्देशन एवं सी0एम0एच0ओ0 अनूपपुर डॉ अशोक कुमार अवधिया के सहयोग से आज थाना यातायात परिसर में यात्री वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर जनक सारीवान एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा वाहन चालकों का आई टेस्ट, कलर ब्लाइंडनेस टेस्ट, ब्लड प्रेशर  शुगर की जांच की गई, वाहन चालको की आंखों में विजन संबंधी समस्या एवं कलर ब्लाइंडनेस की बीमारी भी रोड एक्सीडेंट का कारण बन सकती है। जिसे रोकने के उद्देश्य यह कैंप आयोजित किया गया, शिविर में कुल 89 यात्री वाहन चालको द्वारा अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई गई, जिसमें सभी वाहन चालकों का आंखों का विजन नॉर्मल स्थिति में पाया गया , स्वास्थ्य जांच शिविर में 23 वाहन चालक ऐसे पाए गए, जिनका ब्लड प्रेशर हाई था एवं चार वाहन चालकों में शुगर की बीमारी पाई गई। जिन्हें उचित उपचार  का परामर्श  डॉक्टर साहब द्वारा दिया गया।

डॉक्टर साहब द्वारा सभी वाहन चालकों को एक नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, नियमित जांच एवं स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई।  जांच शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर जनक सारीवान  जिला परिवहन अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह , गौतम थाना प्रभारी यातायात श्रीमती ज्योति दुबे ,सहायक उप निरीक्षक उमेश सिंह, प्रधान आरक्षक संजय शाह, आरक्षक गणेश यादव रामधनी तिवारी ,ओमप्रकाश प्रजापति एवं योगेंद्र सिंह की भूमिका रही ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से…

15 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

- चयन परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति 9 जुलाई कोराजनांदगांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति…

17 minutes ago
राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी…

18 minutes ago
राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15…

20 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

22 minutes ago
राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

24 minutes ago