छत्तीसगढ़

CG : कवर्धा हादसा : चप्पल के कारण एक्सीलेटर में फंस गया था ड्राइवर का पैर…

कवर्धा सड़क हादसे में पुलिस ने वाहन चालक दिनेश यादव और वाहन मालिक रामकृष्ण साहू के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। दोनों को हिरासत में रखा गया है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।

कवर्धा जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू की माने तो पिकअप चालक दिनेश से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसका पैर चप्पल की वजह से एक्सीलेटर में फंस गया था। वाहन की गति अधिक होने से ब्रेक नहीं लग पाया, जिसके बाद गाड़ी न्यूट्रल हो गई। गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होता देख उसने सभी को कूदने की आवाज लगाकर स्वयं कूद पड़ा। इससे पिकअप के साइड में बैठे 12 लोगों ने तो कूदकर जान बचा ली, लेकिन जो बीच में बैठे थे वे स्वयं को संभालते इससे पहले दुर्घटना हो गई।

बतादें कि सोमवार को कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप के खाई में गिरने से घटित सड़क दुर्घटना ने प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को झकझोर दिया। मंगलवार को हादसे में 19 शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित पूरे गांव वालों की आंखे नम हो गई। इस हादसे के बाद पिछले दो दिनों से सेमहारा गांव में मातम की स्थिति है। गांव के लोगों व स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

kgnews

Recent Posts

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…

28 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका…

32 minutes ago
CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

जशपुरनगर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के…

41 minutes ago
CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

कोरिया। ‘खून की हर बूंद किसी न किसी के लिए सांस के समान है‘ और…

44 minutes ago
CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म…

47 minutes ago
CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

55 minutes ago