सौतेला पिता 12 साल की बेटी से करता था दरिंदगी, 4 माह की प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

श्योपुर

श्योपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी को कई बार हवस का शिकार बनाया. पीड़िता अब 4 माह के गर्भ से है. यह चौंकाने वाला खुलासा उस वक्त हुआ जब पेट दर्द की शिकायत करने पर डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया. खुलासा होते ही हड़कंप मच गया और बच्ची की मां के होश उड़ गए. मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने पुलिस को बताया कि पति की धमकियों के चलते उसकी मासूम बेटी इतने दिनों तक चुप रही.

मामला श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना इलाके के एक गांव का है. बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसके पति की पहली पत्नी की मौत हो गई थी. कुछ दिन बाद उसने मुझसे शादी की और मेरी भी तीन बेटियां हैं. उस वक्त उस शख्स ने बेटियों को अपनाने की बात कहकर शादी कर ली थी. मुझे भी लगा कि बच्चियों को पिता मिल जाएग. वह उन्हें लाड़-दुलार करेगा और पालन-पोषण करेगा. मुझे लगा था कि इस शादी से पति की उजड़ी जिंदगी फिर बस जाएगी और बेटियों के सिर पर पिता का साया भी होगा.

महिला ने पुलिस को यह भी बताया, मुझे नहीं मालूम नहीं था कि ये शख्स मेरी बच्ची को ही हवस का शिकार बना लेगा. शादी के बाद अब तक सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन दो-तीन दिन पहले मेरी बेटी के पेट में दर्द उठा. इस पर पति ने यह कहकर चुप करा दिया कि एक-दो दिन में डॉक्टर के पास ले चलेंगे. लेकिन जब दर्द ज्यादा होने लगा तो हम डॉक्टर को दिखाने अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर ने बेटी की जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है.

डॉक्टर ने बताया कि बेटी को 4 माह का गर्भ है. यह सुनकर मैं कांप गई. मैंने जब पति से इस बात का जिक्र किया तो उसने चुप रहने के लिए कहा. मैंने फिर बेटी से बात की तो मेरी बात सुनकर बेटी रोने लगी सबकुछ बता दिया. इसके बाद मैंने बड़ौदा पुलिस थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की है.

मामले में बड़ौदा थाना पुलिस ने  पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

श्योपुर एसपी अभिषेक आनंद का कहना है कि एक सौतेला पिता अपनी 12 साल की बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा. इस वजह से वह गर्भवती भी हो गई है. इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rapetop-news

Recent Posts

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के मंत्री सारंग के निर्देश

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के मंत्री सारंग के निर्देश

भोपाल  सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में भोपाल शहर एवं नरेला विधानसभा क्षेत्र…

13 minutes ago
संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित

संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित

भोपाल माधवराव सप्रे संग्रहालय, भोपाल द्वारा अपने 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान…

13 minutes ago
ऐतिहासिक धरोहरों और जल संरचनाओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ऐतिहासिक धरोहरों और जल संरचनाओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी प्राचीन बावड़ियाँ और जल संरचनाएँ…

18 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त…

18 minutes ago
मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

रायपुर  लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर…

33 minutes ago
ओडिशा से राजस्थान जा रहा 1.44 करोड़ का गांजा पकड़ा, नाबालिग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से राजस्थान जा रहा 1.44 करोड़ का गांजा पकड़ा, नाबालिग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

सक्ती. जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती…

38 minutes ago