बुरहानपुर में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर

बुरहानपुर

बुरहानपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण को तोड़ा । क्षेत्र में 200 से ज्यादा पुलिस बल तैनात है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। बच्ची 18 मई को घर के पास से लापता हुई थी।

बुरहानपुर जिले में 6 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और गला घोंटकर उसके शव को एक जर्जर घर में फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. घर से लापता होने के दो दिन बाद एक खाली घर से बच्ची का शव बरामद किया था.जिले के शिकारपुरा पुलिस थाना इलाके का यह मामला है.

पुलिस अधीक्षक (SP) देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि 18 मई की दोपहर बच्ची को घर में अकेला पाकर आरोपी बहला फुसलाकर ले गया और उसका बलात्कार किया. फिर अपराध को छिपाने की नीयत से पीड़िता की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को पास के एक जर्जर और खाली घर में फेंक दिया.

शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी गौरव उर्फ खुशाल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया.

  शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना), और 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. कोर्ट में पेश करने के बाद अब आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. 

See also  एमपी को जल्द मिल सकते हैं 13 नए IAS अधिकारी, 39 नामों पर विचार; 4 विवादित अफसर बाहर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *