CG : साइकिल को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, पत्नी की मौत और पति घायल

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा- कोरबा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार पति-पत्नी को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति के सिर और अन्य हिस्सों में चोट आने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सुधाराम यादव (55) अपनी पत्नी गौरी बाई यादव (50) निवासी लावसरा जिला सक्ति के रहने वाले हैं। चांपा स्थित एक अमूल दूध की एजेंसी में काम करते थे। सुधाराम अपनी पत्नी को लेकर साइकिल से सुबह करीब 5.30 बजे पूजा का फूल देने के लिए कोरबा रोड स्थित एक घर में गए हुए थे। जहां से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से अपनी चपेट में ले लेते हुए साइकिल सवार पति-पत्नी को अपनी चपेट में लेकर ठोकर मारी। इससे सड़क पर दोनों एक दूसरे से दूर जा गिरे। वहीं सड़क में महिला गौरी बाई यादव के सिर पर चोट लगने से सिर का भेजा बाहर आ गया, जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

See also  राजनांदगांव : लोक अदालत ने जोड़े​ रिश्ते, विवाद के बाद पति-पत्नी फिर साथ रहने राजी ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *