CG : ट्रक ने 3 दोस्तों को लिया चपेट में, एक की मौत

कोरबा । जिले में हादसों को दौर लगातार जारी है. एक बार फिर से कोरबा-चांपा मार्ग पर कोथारी के निकट आज सुबह हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया.

बताया जा रहा है कि मृतक राकेश कुमार रात्रे निवासी ग्राम अखरापाली बरीडीह थाना उरगा. अपने दो साथियों के साथ बाइक से किस्त का पैसा लेने कोथारी गया था. वहां से तीनों लोग बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. तभी कोथारी के पास ट्रक truck सीजी 12 एवी 1187 के चालक ने लापरवाही से बाइक को चपेट में ले लिया. जहां राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *