मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पिंक केसिया और करंज के पौधे लगाए

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज और पिंक केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्री नर्मदा सेवा समिति संस्था के दिलीप रघुवंशी, हरीश चतुर्वेदी, नितेश रघुवंशी तथा मंडला के कृषक एवं समाजसेवी संदीप लोहान ने भी पौध-रोपण किया।

संस्था ने वर्ष 2010 से लगातार निःशुल्क शिविरों के माध्यम से अभी तक 25 हजार से अधिक रोगियों की मदद की है। संस्था प्रति वर्ष वर्षाकाल में आमजन को जोड़कर वृक्षारोपण भी करती है।

संस्था ने स्वच्छ भारत अभियान में स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, मोहल्लों, बाजारों की सफाई की है। दीवारों पर स्वच्छता स्लोगन लिखकर स्वच्छता के लिए बच्चों एवं आमजन को प्रेरित किया। स्वच्छता की शपथ दिलाकर कचरे को कूड़ेदान में डालने एवं घर और दुकानों में कूड़ादान रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संस्था आमजन के बीच रहकर मानव-कल्याण और पर्यावरण के लिए निरंतर कार्यरत है।

आज लगाए गए पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

See also  ग्वालियर में विजयादशमी पर दिखी शाही परंपरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शस्त्र पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *