धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई की सरेआम गुंडई! महिलाओं के साथ मारपीट……

छतरपुर
 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई की गुंडागर्दी का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गड़ा गांव का है। वीडियो में शालिग्राम गर्ग कुछ गुंडों के साथ जीतू तिवारी नाम के एक युवक के घर जाता है और उसके परिवार के साथ मारपीट करता है। मारपीट के दौरान पीड़ित परिवार की ही एक लड़की वीडियो बना लेती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

वायरल वीडियो में शालीग्राम गर्ग एक काली गाड़ी से आते हुए दिखाई देता है। उसके साथ कुछ गुंडे भी हैं, जो जीतू तिवारी के परिवार के बुजुर्ग और महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए और गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में छतरपुर पुलिस ने शालिग्राम गर्ग सहित दो अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना में एक महिला, एक नाबालिग लड़की सहित एक बुजुर्ग को गंभीर चोट आई है। परिवार के लोगों का आरोप है कि मारपीट करने आए गुडों ने महिलाओं और लड़की के कपड़े भी फाड़े। फिलहाल पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
दोस्त के घर में ही कर दी मारपीट

दरअसल, सोशल मीडिया पर जीतू तिवारी नाम के एक युवक ने एक वीडियो डाला है, जिसमें उसने बताया है कि वह और शालिग्राम गर्ग बहुत पुराने दोस्त हैं। शालिग्राम गर्व को नशे के अलावा कई और गंदी आदतें हैं। शालिग्राम गर्ग चाहते हैं कि मैं उनके साथ रहूं, लेकिन जब मैंने साथ रहने के लिए मना कर दिया तो वह मुझसे चिढ़ गए और आखिरकार उन्होंने मेरे घर पर हमला बोल दिया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ी मुश्किलें

कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले भी कई मामलों में उन पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। दलित लड़की की शादी में फायरिंग से लेकर टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट के मामलों में भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के चलते एक बार फिर बागेश्वर बाबा सिर्फ सवालों के घेरे में हैं। अब उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है, क्योंकी बाबा अपने भाई को कथा से लेकर विदेशों की यात्रा में भी अपने साथ ले जाते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

39 minutes ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

10 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

11 hours ago