सांसद गौतम गंभीर ने महाकाल के किए दर्शन

 उज्जैन

क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने आज उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। वह रविवार रात ही उज्जैन आ गए थे। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के साथ सोमवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से भी दर्शन किए। भस्म आरती के बाद बाबा का गर्भ गृह में पूजन अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। गौतम तड़के 4 बजे मंदिर पहुंचे थे और 6.30 बजे तक मंदिर में रहे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब देश का बॉर्डर स्टेट है और आम आदमी पार्टी सरकार ने खालिस्तानियों का सपोर्ट किया, तो देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं होगा।

See also  भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन पर रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *