2024 में नरेंद्र मोदी ही पुन: देश के प्रधानमंत्री बनेंगे- स्वामी अभिरामदास महाराज

उज्जैन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु महामंडलेश्वर स्वामी अभिरामदास महाराज  ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। मोदी के लिए आगामी चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा 2024 में नरेंद्र मोदी ही पुन: देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वे यहां मंगलनाथ रोड स्थित रामानंद संत आश्रम में ठहरे हुए हैं।

उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि देशभर में सुख-समृद्धि बने रहे, साथ ही मोदी की जीत के लिए प्रार्थना की। वर्तमान में योगी आदित्यनाथ की अच्छी जीत हुई, उसके पीछे भी महाकाल (mahakaleshwar temple ujjain) का आशीर्वाद ही है। देशभक्त, राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री मोदी के पहले अभी तक तो नहीं आया, इसलिए बाबा से प्रार्थना है कि वे ही पुन: प्रधानमंत्री बनें। पूर्व प्रधानमंत्रियों ने विदेशों में भारत की वह साख नहीं बनाई, जो आज मोदी जी ने बनाई है।

स्वामी अभिराम दास महाराज पीएम की मां हीराबेन मोदी (hiraben modi) और छोटे भाई पंकज मोदी (pankaj modi) के भी गुरु हैं। एक साल पहले अभिरामदास को विदिशा आए थे। उन्होंने दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध हनुमान मंदिर रंगई में विकास कार्यों का जायजा लिया था।

स्वामी अभिरामदास त्यागी उस समय चर्चाओं में आए थे, जब वे बागेश्वर जिले के भद्रतुंगा में साधना में लीन थे। उन्होने सरयू नदी के उद्गम स्थल सहस्त्र धारा के पास तपस्या की थी। स्वामी अभिराम केदारनाथ गरुड़चट्टी स्थित हनुमान गुफा के संस्थापक हैं। बताया जाता है कि पिछले चुनाव के दौरान भी स्वामी अभिरामदास ने उनकी जीत की भविष्यवाणी की थी। अभिरामदास पीएम मोदी (pm narendra modi) के पारिवारिक गुरु हैं।

See also  बैतूल में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने किया शस्त्र पूजन, बताया परंपरा का महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *