जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जताया आभार

इंदौर

           जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में गेर के ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर समस्त नागरिकों और जन-प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त कर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी।  उन्होंने कहा है कि रंगपंचमी की गेर से देश में प्रदेश और इंदौर की एक अलग ही पहचान बन गई है।  

सभी आयोजकों ने इंदौर की पुरातन परंपरा निभाते हुए गौरवपूर्ण गेर निकाली। मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में उल्लास और उत्साह का यह वातावरण लंबे समय बाद देखने को मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गेर के आयोजन में लगातार रुचि दिखाई थी और भव्य आयोजन की इच्छा जतायी थी। मंत्री सिलावट ने आयोजन की सफलता के लिए प्रशासन और पुलिस के सभी अधिकारियों को भी बधाई दी है।

 

See also  मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *