कोरबा सिविल लाइन थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला के साथ छह युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। सभी युवक नशे की अवस्था में थे और आसपास के बस्ती के ही निवासी थे। मामले की शिकायत पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात घटना के वक्त 35 वर्षीय महिला का पति व उसका एक बच्चा किसी कार्य से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। सूनेपन का फायदा उठाते हुए आसपास क्षेत्र में रहने वाले छह युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग गए।
आरोपितों के भागने के बाद महिला किसी तरह थाना पहुंची और उसने आपबीती और आरोपितों की हैवानियत के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपितों की पतासाजी शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, इसके साथ ही पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपितों में राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकार्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपित पहले भी कई केस में जेल जा चुकेहैं। जेल से छूटने के बाद पुन: सभी आरोपित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।
जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान से…
रायपुर/दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट…
राजनांदगांव , पटरी पार क्षेत्र में निशुल्क हॉकी कोचिंग का मॉडल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय…
राजनांदगांव , शिक्षा मंत्रालय से अटैचमेंट खत्म करने का आदेश जारी हुआ है। ऐसे शिक्षकों…
धमधा। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपए से…