कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोती सागरपारा बस्ती में एक महिला की घर में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. वहीं संदेही पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागरपारा बस्ती में महिला की उसके घर के कमरे में लाश मिली है. यह घटना शुक्रवार देर शाम की है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. मृतिका पूजा बरेठ (22 वर्ष) मोती सागर पारा की रहने वाली थी
जिसकी दोस्ती दो साल पहले राजेंद्र गोड़ उर्फ लूडो से हुई थी फिर दोस्ती प्यार में बदल गई जहां बात शादी तक पहुंच गई. दोनों ने प्रेम विवाह कर एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया और प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक जीवन जी रहे थे. शादी के बाद उनका एक लड़का भी हुआ जो डेढ़ साल का है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही युवक उसे परेशान करता था. वह पूजा के साथ मारपीट कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पूजा की हत्या का आरोप भी उसके पति पर ही लगाया गया है.
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
भोपाल खिवनी अभयारण्य, देवास में आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए नर बाघ…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को जर्मनी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय…
भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और…
रायपुर सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…