छत्तीसगढ़

CG : चिलचिलाती गर्मी से आज मिलेगी राहत, रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी,

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने आज बस्तर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि सरगुजा संभाग में लोगों को आज भी हीट वेव का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद यानि 17 जून से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

रायपुर में ऐसा रहेगा आज का मौसम

राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए रहे. देर शाम तक तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश के सूरजपुर और रायगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे कई पेड़ धराशाई हो गए। सूरजपुर में बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं रायगढ़ में तेज आंधी बारिश के कारण टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई।

वहीं प्रदेश के कई जिलों में को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिससे लोगों को काफी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. सबसे अधिकतम तापमान बलरामपुर में 42.6 डिग्री दर्ज किया किया गया. वहीं वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22.7 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर में तापमान 40 डिग्री, अंबिकापुर में 41 डिग्री, जगदलपुर में 36.6 डिग्री और बिलासपुर में 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

kgnews

Recent Posts

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

भोपाल  प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…

25 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…

34 minutes ago
18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…

35 minutes ago
78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…

40 minutes ago
पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर…

50 minutes ago