छत्तीसगढ़

CG : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शान्ति सरोवर में 16 से योग महोत्सव

रायपुर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 16 से 21 जून तक विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ रविवार, 16 जून को सुबह 7 बजे किया जाएगा।

विषय होगा: स्वयं एवं समाज के लिए योग । इसके अलावा संस्थान के एक हजार सदस्य 21 जून को सुबह साईन्स कालेज मैदान में शासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में भी शिरकत करेंगे। योग महोत्सव के मुख्य अतिथि महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होंगीे।

विशिष्ट अतिथि गृह सचिव एवं अग्निशमन व आपदा प्रबन्धन के महानिदेशक अरूण देव गौतम, विधायक पुरन्दर मिश्रा और रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी करेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विगत 38 वर्षों से माह के तीसरे रविवार को पूरे विश्व के 140 देशों में एक साथ और एक ही समय पर सामूहिक योग किया जाता रहा है। इस दिन शाम को 6.30 बजे सारे विश्व में सभीे ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियाँ मिलकर राजयोग के अभ्यास के द्वारा सारे विश्व में शान्ति के प्रकम्पन फैलाते हैं।

22 जून से नि:शुल्क राजयोग अनुभूति शिविर-

राजयोग सीखने के इच्छुक लोगों के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्र में प्रतिदिन दो सत्रों में सुबह 7 से 8 एवं शाम को 7 से 8 बजे नि:शुल्क सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है। सुविधानुसार किसी एक सत्र का चयन कर लाभ लिया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

5 hours ago