रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने आज बस्तर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि सरगुजा संभाग में लोगों को आज भी हीट वेव का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद यानि 17 जून से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।
रायपुर में ऐसा रहेगा आज का मौसम
राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए रहे. देर शाम तक तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश के सूरजपुर और रायगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे कई पेड़ धराशाई हो गए। सूरजपुर में बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं रायगढ़ में तेज आंधी बारिश के कारण टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई।
वहीं प्रदेश के कई जिलों में को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिससे लोगों को काफी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. सबसे अधिकतम तापमान बलरामपुर में 42.6 डिग्री दर्ज किया किया गया. वहीं वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22.7 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर में तापमान 40 डिग्री, अंबिकापुर में 41 डिग्री, जगदलपुर में 36.6 डिग्री और बिलासपुर में 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…