दुष्कर्म का आरोपी महंत के घर पर चला बुलडोजर

रीवा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा सर्किट हाउस में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोश दिखाया। उनके आदेश के 24 घंटे के भीतर आरोपी महंत सीताराम दास के मकान को ढहा दिया गया। गुरुवार को कलेक्टर मनोज पुष्प और एसएसपी नवनीत भसीन बुलडोजर लेकर पहुंचे। जहां बाबा के मकान को ढहा दिया गया है। प्रशासन कार्रवाई के दौरान 500 मीटर में जैमर लगाया था ताकि ​किसी को कानो-कान खबर तक नहीं लग सके।

बता दें कि सर्किट हाउस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर बुधवार को रीवा प्रवास के दौरान सीएम ने आक्रोश दिखाया। उन्होंने कहा था कि- बे​टी के साथ अगर किसी ने दुराचार किया, तो उसे कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा- कहां हैं कलेक्टर और एसपी। ये बुलडोजर कब काम आएंगे। करो इनको जमींदोज। तोड़ दो गुंडों को, बदमाशों को। जो बहन और बेटी पर गलत नजर उठाकर देखते हैं।

उन्होंने एक बार फिर कहा- बे​टी के साथ अगर किसी ने दुराचार किया, तो उसे कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा- कहां हैं कलेक्टर और एसपी। ये बुलडोजर कब काम आएंगे। करो इनको जमींदोज। तोड़ दो गुंडों को, बदमाशों को। जो बहन और बेटी पर गलत नजर उठाकर देखते हैं सीएम पीटीएस मैदान में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

CM ने कहा- भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मैं किसी भी गुंडे को बर्दाश्त नहीं करूंगा। बेटियों की तरफ गलत नजर उठाने वाले अपराधियों के घर जमींदोज कर दिए जाएंगे। बुलडोजर चलेंगे। उनको मध्यप्रदेश की धरती पर मैं चैन से नहीं रहने दूंगा।

रोजगार दिवस समारोह में 580.7542 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने 258 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण किया। CM ने 322 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत के 31 कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

39 minutes ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

10 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

11 hours ago