रतलाम निगम कर वसूली का टारगेट पूरा नहीं कर पाया

रतलाम
 नगर निगम ने वर्ष 2021 – 2022 में संपत्तिकर व जलकर वसूली के लिए जो टारगेट तय किए थे, उसमे पूरा करने में सफलता नहीं मिली है। हालांकि लगातार सक्रियता के चलते वर्ष 2020 – 2021 के मुकाबले इस बार कर वसूली अधिक हुई है। अब नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही नया लक्ष्य तय कर लिया गया है।
नगर निगम संपत्तिकर व जलकर विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में संपत्तिकर 3.29 करोड व जलकर 78 लाख अधिक वसूल किया। संपत्तिकर विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक 13 करोड 16 लाख व जलकर विभाग द्वारा 7 करोड 70 लाख की वसूली की जो कि पिछले वर्ष की तुलना में संपत्तिकर 3.29 करोड व जलकर 78 लाख अधिक है।

पिछड़ गया लक्ष्य से

नगर निगम के जलकर विभाग ने जलकर के लिए 14 करोड़ रुपए व संपत्तिकर के लिए 15 करोड़ रुपये तय किए थे। हालांकि इस वसूली को करने में नगर निगम पिछड़ गया। यहां तक की निगम ने कर वसूली के लिए 60 से अधिक दिन तक शहर के 49 वार्डो में शिविर का आयोजन भी किया, इसके बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। अब इस बार कर वसूली पूरी हो इसके लिए निगम ने अभी से योजना पर काम की शुरुआत कर दी है। इसके लिए जिनका कर बकाया रहेगा उनके नल कनेक्शन काटने के साथ – साथ संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

See also  गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के उपलक्ष्य में स्कूलों में आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियां, सांदीपनि उत्सव के अंतर्गत प्रदेश में नवीन विद्यालयों का किया जा रहा लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *