अभिनेत्री जयाप्रदा माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर दर्शन करने पहुंची

जबलपुर
 शनिवार को सिने अभिनेत्री जयाप्रदा जबलपुर पहुंची और उसके बाद वह जबलपुर के ऐतिहासिक मंदिर माँ त्रिपुर सुंदरी माता के दर्शनों के लिए पहुंची, उनके इस कार्यक्रम की लोगों को कानोंकान खबर नहीं हुई, मंदिर में जब लोगों ने सिने अभिनेत्री को देखा तो हैरान रह गए।

माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर दर्शन

जयाप्रदा ने मंदिर में देर तक पूजा की जब लोगों ने उनके इस मंदिर में आने का कारण पूछा तो उन्होंने जबाव दिया की माँ ने बुलाया और मै आ गई, हालांकि जया प्रदा पहली बार जबलपुर के इस मंदिर में आई है, दर्शन के बाद वह वापस लौट गई, इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के आकर्षण का केंद्र बनी रही। उनके साथ पुलिस टीम भी मौजूद थी, जबलपुर शहर के  माता त्रिपुर सुंदरी राज राजेश्वरी का मंदिर शहर से करीब 13 किमी दूर तेवर गांव में भेड़ाघाट रोड पर हथियागढ़ नामक स्थान पर स्थित है। 11वी शताब्दी में कल्चुरी राजा कर्णदेव ने इसका निर्माण कराया था। यहाँ पर एक शिलालेख है, जिससे इसकी पुष्टि होती है। यहाँ साल भर भक्तों की आवाजाही रहती है। नवरात्र पर यहां की रौनक देखने लायक होती है। दशहरा उत्सव के दौरान भी यहां भारी भीड़ उमड़ती है। माना जाता है कि मंदिर में स्थापित माता की मूर्ति भूमि से अवतरित हुई थी। यह मूर्ति केवल एक शिलाखंड के सहारे पश्चिम दिशा की ओर मुंह किए अधलेटी अवस्था में मौजूद है। त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता महाकाली, माता महालक्षमी और माता सरस्वती की विशाल मूर्तियां स्थापित हैं। त्रिपुर का अर्थ है तीन शहरों का समूह और सुंदरी का अर्थ होता है मनमोहक महिला। इसलिए इस स्थान को तीन शहरों की अति सुंदर देवियों का वास कहा जाता है। चूंकि यहाँ शक्ति के रूप में तीन माताएं मूर्ति रूप में विराजमान हैं, इसलिए मंदिर के नाम को उन देवियों की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक माना गया है।भेड़ाघाट के मनमोहक नजारे को देखते ही उनके मुंह से निकल पड़ा वाव…ब्यूटीफुल। भेड़ाघाट में उनकी एक झलक पाने लोग लालायित दिखे।

See also  प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में पधारी जयाप्रदा का शनिवार की सुबह विमान से जबलपुर आगमन हुआ। जयाप्रदा डुमना एयरपोर्ट से सीधे उस होटल में पहुंचीं जहां उनके ठहरने का इंतजाम था। वहां रिफ्रेश होने के बाद जयाप्रदा जबलपुर के प्रसिद्ध स्थानों की सैर के लिए निकल पड़ी। इसी कड़ी में वे पहले तेवर पहुंचीं। उनके साथ उनके भाई भी रहे, जो उनके मैनेजर भी हैं। तेवर में जयाप्रदा ने माता त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए और उनसे जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *