CG : 24 परिवार हाथियों के उत्पात से हुए बेघर, वन विभाग ने सतर्क रहने की अपील की

सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र में 13 हाथियों का आतंक जारी है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी नुकसान हुआ है. दर्जनों घरों को तोड़कर हाथियों ने क्षति पहुंचाई है, जिससे पहाड़ी कोरवाओं के बस्ती में दहशत फैल गई है. बीती रात, मोहनाडीहारी उड़मकेला में पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती में 13 हाथियों ने तबाही मचाई. अपनी जान बचाने के लिए लोग भागकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए. पहाड़ी कोरवाओं को उड़मकेला आश्रम में शरण लेनी पड़ी, जहां उन्होंने रात बिताई.

वन विभाग ने स्थिति को देखते हुए मुनादी की है, जिससे लोगों को हाथियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है. वन विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को सतर्क रहने और हाथियों के निकट नहीं जाने की सलाह दी है. यह घटना सरगुजा में हाथियों के आतंक का ताजा उदाहरण है, जिससे स्थानीय निवासियों को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कोशिशों के बावजूद हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.

See also  नेवता भोज में दिखी सामाजिक समरसता की मिसाल, एक साथ बैठे बैगा पुजारी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *