भिंड में युवक के सिर में धँसी बुलेट,आधा अंदर-आधा बाहर फंसा

 भिंड
भिंड के मेहगांव इलाके में घर के बाहर बैठे युवक के सिर में गोली मारने का मामला सामने आया है ,लेकिन हैरानी की बात यह है कि गोली युवक के सिर में दाईं आँख के ऊपर माथे में जा धँसी, आधी गोली सिर में और आधी गोली सिर के बाहर नजर आ रही थी, जैसे ही युवक के सिर में गोली मारी गई है आस पास के लोग एकत्रित हो गए लेंकिन घायल युवक का सिर देखकर सब हैरान रह गए, गोली युवक के सिर में धँसी थी, घायल युवक को परिजन फौरन अस्पताल लेकर दौड़े।

बताया जा रहा है कि  भिंड जिले के मेहगांव में शांति नगर की यह मामला रंगदारी से जुड़ा है, जिसमें धीरज जाटव ग्राम निवासी अजनोदा युवक ने आनंद शर्मा निवासी धमसा को सर में गोली मार दी है जिस समय यह घटना हुई उस वक्त आनंद शर्मा अपने घर के बाहर बैठा हुआ था मौके पर ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया इसके बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया हैं, हालांकि युवक पूरी तरह होश में है, लेकिन उसके सिर में धँसी गोली को देखते हुए उसे ग्वालियर के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

See also  सर्वपितृ अमावस्या पर 3 दुर्लभ संयोग, 82 साल में 13वीं बार बनेगा खास योग; शिप्रा-नर्मदा स्नान का महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *