खरगोन
खरगोन जिले में एक निर्माण स्थल पर खेल रही दो साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला. आंखों के सामने से ही बच्ची मौत के बाद माता पिता बुरी तरह गमगीन हो उठे.
कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि बच्ची के पिता संजय जिले के उपड़ी गांव के निवासी हैं और मंगरुल रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की चौकीदार का काम करते थे और अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे. सोमवार रात जब उनकी बेटी खेलते हुए सड़क पर निकली तो पिता खाना बना रहे थे और पत्नी नहा रही थी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे 100-150 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मदद के लिए भागे दंपती बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अमर सिंह चौहान ने बताया कि कुत्ते के काटने से बच्ची के सीने और कमर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक बच्ची का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा.
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…