छत्तीसगढ़

CG : वेडनर स्कूल ने जीती जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता

महासमुंद विकासखंड एवं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मिनी स्टेडियम महासमुंद में संपन्न हुआ जिसमें प्रथम पाली में विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल, गुड शेफर्ड स्कूल व वेडनर स्कूल की  अंडर 17 वर्ष की टीम ने भाग लिया।

विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी हिरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पहला मैच रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल विरुद्ध गुड शेफर्ड स्कूल महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद ने गुड शेफर्ड स्कूल महासमुंद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला वेडनर स्कूल महासमुंद विरुद्ध रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें वेडनर स्कूल महासमुंद ने विकासखंड प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव हासिल किया।

तत्पश्चात द्वितीय पाली में जिला स्तरीय मुकाबला खेला गया जिसमें पिथौरा विकासखंड की टीम और महासमुंद विकासखंड की टीम वेडनर स्कूल के मध्य मुकाबला हुआ जो बहुत ही रोमांचक रहा मैच का परिणाम टाई रहा। तत्पश्चात एक्स्ट्रा टाइम दिया गया उसमें भी परिणाम टाई रहा तत्पश्चात पेनाल्टी शूटआउट दिया गया फिर भी परिणाम टाई रहा फिर गोल्डन सूट दिया गया उसमें वेडनर स्कूल महासमुंद की टीम विजेता हुआ और आगामी 27 तारीख को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।

मैच का प्रारंभ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं क्रीडा सेक्शन अधिकारी श्रीमती हिना ढालेंन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक नीलमणि चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मैच को संपन्न कराने में गणेश कोसरे, सेवन दास मानिकपुरी, छन्नू लाल साहू, सुशील कुमार रनवी कौनेन अहमद, मीत कुमार, सलिल चौधरी, पिथौरा विकासखंड से आए व्यायाम शिक्षक  राजेश कुमार साहू, नारायण गभेल, मकरध्वज पटेल का विशेष योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मालवा, धार में किसानों को मिलने लगा मुआवजा; ₹3,839 करोड़ की परियोजना को रफ्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मालवा, धार में किसानों को मिलने लगा मुआवजा; ₹3,839 करोड़ की परियोजना को रफ्तार

 बदनावर   दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मालवा को जोड़ने वाली 3,839 करोड़ रुपये की बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी फोरलेन परियोजना…

51 minutes ago
6 करोड़ में बना भोपाल का निशातपुरा स्टेशन, 2 साल से वीरान; न ट्रेन रुकती, न यात्री पहुंचते

6 करोड़ में बना भोपाल का निशातपुरा स्टेशन, 2 साल से वीरान; न ट्रेन रुकती, न यात्री पहुंचते

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन इन दिनों एक अजीबोगरीब वजह…

54 minutes ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

10 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

11 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

11 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

11 hours ago