छत्तीसगढ़

CG : इस जिले में तालाबों को पाटकर बेचा जा रहा, करीब दो दर्जन तालाब हो चुके हैं गायब…

सक्ती। जिले में इन दिनों भू-माफिया की भूख इतनी बढ़ गई है कि अधिकारियों से मिलीभगत कर तालाबों को पाटकर उसकी बिक्री कर रहे हैं. एक आंकड़े के हिसाब से जिले भर के करीब दो दर्जन से अधिक तालाब गायब हो चुके हैं. खासकर सक्ती, जैजैपुर और डभरा क्षेत्र में तालाबों की बलि चढ़ाई गई है.  हाल ही में सक्ती-बाराद्वार के बीच बसे सकरेली गांव में स्थित वर्षों पुराने तालाब को पाटकर उसे करोड़ों में रायपुर के व्यापारी को बेच दिया गया. वहीं सरकारी रिकॉर्ड में भी कई तालाब आज गायब हो चुके हैं, जिन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग का कारोबार किया जा रहा है. कलेक्टर अगर इस मामले विशेष टीम गठित कर बारीकी से जांच कराते हैं, तो जांच में निश्चित रूप से जिले भर के गायब हुए करीब दो दर्जन तालाब की जानकारी सामने आएगी, जो आज मैदान बन चुका है या फिर उन पर अवैध कटिंग कर भवन बना दिए गए हैं. सक्ती के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिले भर के दो दर्जन से ज्यादा तालाब गायब कर दिए गए हैं, उन्हें या तो राखड़ माफिया ने पाटकर प्लांट बनाकर मोटी कमाई कर चुके हैं, या फिर बेचने की तैयारी है. इसकी शिकायत राज्य एवं केन्द्र सरकार की तमाम उन विभागों को भेजी गई है, जिनकी जिम्मेदारी प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित रखने की है. कलेक्टर से हुई शिकायत मामले में एक शिकायत सकरेली (ब) के तालाब को पाटे जाने की है. तालाब का खसरा नंबर 191 है, जिसे पाटकर बिक्री करने की शिकायत की गई है. शिकायतकर्ता अधिवक्ता मनोज अग्रवाल ने कलेक्टर से मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पटवारी मनहरण राठौर ने बताया कि खसरा नंबर 191 का कुल रकबा 3 एकड़ 15 डिसमिल है. पूर्व में यह अवध बिहारी पिता हीरालाल के नाम पर दर्ज था. जिसकी बिक्री रायपुर निवासी भविष्य अग्रवाल एवं अन्य को की गई है. जिस वक्त तालाब में डस्ट डालकर पाटने का काम किया जा रहा था उस समय मैं प्रतिवेदन तैयार कर तहसीलदार को भेजा था. उस पर क्या कार्रवाई हुई है, मुझे जानकारी नहीं है.

kgnews

Recent Posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मालवा, धार में किसानों को मिलने लगा मुआवजा; ₹3,839 करोड़ की परियोजना को रफ्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मालवा, धार में किसानों को मिलने लगा मुआवजा; ₹3,839 करोड़ की परियोजना को रफ्तार

 बदनावर   दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मालवा को जोड़ने वाली 3,839 करोड़ रुपये की बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी फोरलेन परियोजना…

50 minutes ago
6 करोड़ में बना भोपाल का निशातपुरा स्टेशन, 2 साल से वीरान; न ट्रेन रुकती, न यात्री पहुंचते

6 करोड़ में बना भोपाल का निशातपुरा स्टेशन, 2 साल से वीरान; न ट्रेन रुकती, न यात्री पहुंचते

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन इन दिनों एक अजीबोगरीब वजह…

53 minutes ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

10 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

11 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

11 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

11 hours ago