मुख्यमंत्री चौहान ने हरसिंगार और करंज के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में डीएनएन न्यूज़ चेनल और फ्लाय फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के साथ पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने डीएनएन न्यूज के एडिटर इन चीफ राकेश अग्निहोत्री, गीत दीक्षित, दीपेश जैन, अंकुश बाजपेयी, कृष्णा कुमार और सुअन्नया के साथ हरसिंगार का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री चौहान ने फ्लाय फाउंडेशन की सुदिव्या यादव, सुआदया श्रीवास्तव और देवकी पवार के साथ करंज का पौधा रोपा। फ्लाय फाउंडेशन वंचित बच्चों को शैक्षिक परामर्श देने, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण-संरक्षण को प्रोत्साहित करने से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय है। साथ ही डिजीडल माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन भी करती है।

आज लगाया गया हरसिंगार(पारिजात) का पौधा उत्तम औषधि है। चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार इसका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने में होता है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

 

See also  ओंकारेश्वर पहुंचे CM मोहन यादव, सपत्नीक किए ज्योतिर्लिंग दर्शन; 2200 करोड़ के पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *