CG : 2 भाईयों पर गिरी गाज, एक की मौत

जशपुर जिले में दो सगे भाई आकाशीय बिजली की चपेट मे आ गए। इस दौरान एक की मौक पर ही मौत हो गई, तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाक़ के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई मवेशी खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद दोनों भाई सन्ना थाना क्षेत्र के नन्नेसर गांव में बने एक मचान के नीचे रूक गए थे। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों भाई उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  राजनांदगांव : रक्षा टीम ने महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप, साइबर क्राइम के प्रति किया अलर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *