जांजगीर-चांपा । कलेक्टर के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विकासखंड पामगढ़ के सदभावना भवन में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे धार्मिक रीति रिवाज से 15 जोड़ों का विवाह हुआ। नव दंपत्तियों को उपहार देकर उनके सुखद गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कन्या के विवाह के लिए होने वाली आर्थिक कठिनाईयों के निवारण और विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूल खर्चों को रोकना और प्रतिष्ठापूर्ण माहौल में सामूहिक विवाह का आयोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, गुलाब सिंह चंदेल, अंबेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया और नव दंपतियों को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सभापति धरमलाल भारद्वाज, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष कल्याणी सीताराम यादव, नगर पंचायत पामगढ़ के अध्यक्ष तेरसराम यादव कल्याण बर्मन, गुलाब सिंह चंदेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित ब्लॉक परियोजना अधिकारी अनिमा मिश्रा, सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नागरिकगण उपस्थित थे।
उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…
09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…
रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…
भोपाल तत्कालीन भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…