नीमच में दो औद्योगिक इकाई जल्द स्थापित, ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.

नीमच

 मध्य प्रदेश के नीमच में कपड़ा उद्योग से ढाई हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जा रहा है. इसके लिए दो कंपनियां उद्योगों का निर्माण करने जा रही हैं, जिस पर कंपनी 500 करोड़ रुपये के आसपास निवेश करेगी. राजस्थान की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दो औद्योगिक इकाई स्थापित होने जा रही है, जिसमें कपड़ा और परिधान का निर्माण किया जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुताबिक मेसर्स स्वराज शूंटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड 450 करोड़ रुपये निवेश करने जा रही है. इस इकाई में 2000 के लगभग लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि विश्वेश्वरैया डेनिम प्राइवेट लिमिटेड भी अपनी एक औद्योगिक इकाई नीमच जिले में स्थापित कर रही है. यहां भी 135 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. दोनों औद्योगिक इकाई की बात की जाए तो ढाई हजार लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.

उद्योगपतियों को इतनी जमीन कराई जा रही मुहैया

इसके अलावा अप्रत्यक्ष रूप से और भी कई लोग रोजगार हासिल करेंगे. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार हमेशा से उद्योगपतियों के बीच इस बात को मजबूती से रखती आई है कि मध्य प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के लिए सस्ती जमीन मुहैया करा रही है. मध्य प्रदेश में मानव श्रम भी दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा काफी सस्ता है. वर्तमान में सरकार 100 से 180 वर्ग फीट पर औद्योगिक क्षेत्र की जमीन उद्योगपतियों को मुहैया करा रही है.

हालांकि, उद्योगपति को तीन साल के भीतर अपनी औद्योगिक इकाई को शुरू करना जरूरी है. सरकार उद्योगपतियों को 33 साल की लीज पर जमीन दे रही है. दरअसल, सीएम मोहन यादव ने कहा है कि निजी जमीन पर उद्योग खोलने वालों को भी सरकार यथा संभव सभी मदद करेगी. उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के अपार संभावना है जिस पर लगातार काम होता रहेगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

10 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

10 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

10 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

11 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

11 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

11 hours ago