बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो जवान बलिदान हो गए हैं। जबकि चार जवान घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण परेशानी आ रही है। जानकारी के अनुसार, जिले के तर्रेम थाना इलाके के मंडिमरका के जंगल में सर्चिंग से लौट रहे जवानों के ऊपर नक्सलियों ने घात लगाकर पाइप बम के माध्यम से आईईडी ब्लास्ट किया, इस घटना में जहां दो जवान शहीद हो गए, वहीं चार घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे, बुधवार को जवान वापस लौट रहे थे कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए पाइप बम को बीती रात तर्रेम थाना इलाके के मंडिमरका के जंगलों में ब्लास्ट कर दिया। घटना में एसटीएफ के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह का बलिदान हो गया। जबकि पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हो गए, घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है, फिलहाल घटना के बाद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना पर अभी तक किसी बड़े अधिकारी का बयान नहीं आया है।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…