गरियाबंद । जिले में सर्प दंश से सगे भाई-बहन की मौत होने से गांव में मातम छा गया है. यह घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा की है. बता दें कि बरसात के दिनों में सर्प दंश के मामले बढ़ जाते हैं. पिछले एक माह में गरियाबंद जिले में सर्पदंश के 13 मामले आ चुके हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात आदिवासी परिवार में मां बाप के साथ उनके पांचों संतान एक साथ सोए हुए थे. रात लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को सांप काटने का अहसास होते ही वह नींद से जाग गई, तब तक 10 वर्षीय बेटा शेष कुमार सर्प दंश से अंजान था. रात को ही पिता खोवेंद्र ने सांप को ढूंढ कर मार दिया. ढाई बजे रात को जब दोनों बच्चो ने उल्टी करना शुरू किया तो परिजन के होश उड़ गए. परिजनों ने अपने साधन से जब तक देवभोग अस्पताल पंहुचा, दोनों मासूमों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं देवभोग में रहने वाले एक युवक बबलू भी सर्प दंश का शिकार हुआ है. गंभीर हालत में उन्हें डॉक्टर ने रेफर कर दिया है.
रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र, भोजन मंत्र, गायत्री…
रायपुर। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास…
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…