मंत्री सारंग ने छात्र ऋषि कुशवाह को दी शुभकामनाएँ

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा स्थित एम.एम. स्कूल पहुँचकर छात्र ऋषि कुशवाहा को कक्षा 10वीं में 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे प्रदेश में 6वाँ स्थान प्राप्त करने पर मिठाई खिलाई और पुष्प-गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएँ दी।

मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र के छात्र ऋषि कुशवाहा ने 10वीं में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया है। ऋषि के पिता श्रमिक और माता आशा कार्यकर्ता हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र होने के बावजूद ऋषि ने अपने लक्ष्य को पाकर परिवार के साथ ही क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। यह सभी के लिये प्रसन्नता की बात है।

छात्र ऋषि ने बताया कि वह भविष्य में चिकित्सक बनना चाहता है। मंत्री सारंग ने छात्र ऋषि कुशवाहा के परिवार को उसकी आगे की शिक्षा के लिये हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

See also  विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान पर रहा विशेष जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *