निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बुरहानपुर
 लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने शुक्रवार को नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री सगीर अहमद खान को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर की दीवारों पर पेंटिंग कराने वाले ठेकेदार सार्थक सोमानी निवासी रतलाम ने गुरुवार को एसपी लोकायुक्त से इसकी शिकायत की थी। ठेकेदार के मुताबिक वाल पेंटिंग का करीब 21 लाख रुपये का बिल पास कराने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही ठेकेदार ने 50 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये का चेक सगीर अहमद को दिया डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल के नेतृत्व में पहले से मौजूद छह सदस्यीय टीम ने उन्हें दबोच लिया। ठेकेदार से मिली राशि और चेक सगीर अहमद ने अपने चपरासी दैवेभो कर्मचारी अजय मोरे को रखने के लिए दे दिया था। जिसके चलते अजय मोरे को भी आरोपित बनाया गया है।

See also  शिवराज सिंह चौहान ने नीलगढ़ के विस्थापित आदिवासी परिवारों के त्याग को किया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *