बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री की ओर से मंत्री सिलावट सवारी में हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रावण माह में प्रथम सोमवार पर आज भगवान महाकाल की प्रथम सवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा के श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करते हुए कामना की है कि बाबा की कृपा उन पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री भी सवारी में शामिल हो रहे हैं। उज्जैन में सावन माह के सोमवार को निकलने वाली महाकाल की प्रथम सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सवारी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन और स्वागत के लिए जनजातीय इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। सवारी के अवसर पर धार, झाबुआ और अन्य जिलों के जनजातीय समाज के बंधु भी भागीदारी करने के लिए आये हुए हैं। आगे भी अन्य जिलों से जनजातीय समाज के भाई-बहन सवारी में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान महाकाल श्रावण माह में सोमवार को अपने धाम से नगर भ्रमण पर निकलते हैं। माँ क्षिप्रा के किनारे और उज्जैन नगर में अन्य स्थानों पर बाबा महाकाल की सवारी के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह- उमंग देखते ही बनता है। इस सवारी के दर्शन के लिए और मनोकामना लिए देश -विदेश के अनेक स्थानों से लोग उज्जैन आते हैं। आज बाबा महाकाल की सवारी के प्रत्यक्ष दर्शन के साथ ही अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से द्वारा किये जाने वाले सजीव प्रसारण से भी दर्शन संभव है। सावन के महीने में सोमवार को बाबा महाकाल की प्रथम सवारी के दर्शन के लिए भक्ति और उमंग का सागर उमड़ता है। प्रशासन द्वारा गरिमामय सवारी के लिए आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं। बाबा महाकाल की सवारी को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिये श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

See also  इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को मिली रफ्तार, 75.5 किमी ट्रैक के लिए टेंडर जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *